फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP Ginain Achievements

भाजपा की गिनाईं उपलब्धियां

Tue, 07 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 07 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP Ginain Achievements
भारतीय जनता पार्टी का 35वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने पार्टी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुखर्जी और पं. दीनदयाल के सपनों को पार्टी बेहतर ढंग से आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की अलख जगाने वाली पार्टी तमाम झंझावत को पार करते हुए एक बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन


कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए जो सपना संजोया था वह सपना आज पूर्णता की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इसमें लोकतंत्र है। पार्टी देश के लिए राजनीतिक करती है लेकिन अन्य दल सत्ता के लिए राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी की नीतियों एवं रीतियों को जन-जन तक पहुचाएं। इसी तरह पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, घनश्याम मिश्रा, डा. राकेश दूबे ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके पूर्व पं. दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय और संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर  ओम प्रकाश पांडेय, कन्हैयालाल, डा. आनंद मिश्रा, बाबूराम बिंद, छत्रपति सिंह, मायाशंकर पासी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed