फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP gathered crowd of government employees: SP

भाजपा ने जुटाई सरकारी कर्मचारियों की भीड़:सपा

Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP gathered crowd of government employees: SP
रविवार को वीएनजीआईसी ज्ञानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को विपक्ष ने चुनावी दौरा बताया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाजवादी विचार धारा की बढ़ती छवि को देखकर बौखला गई है और समर्थकों की भीड़ के नाम पर सरकारी कर्मचारियों को पंडाल में बैठाया गया था। यदि समर्थक होते तो न कुर्सियां खाली रहती न लंच के पैकेट के लिए लूट मचती। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि जब किसी प्रदेश का मुखिया जिलों में शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए आते हैं। उस समय जनता को एक बड़ा विश्वास रहता है कि उन्हें कुछ न कुछ मिल कर रहेगा जो नहीं हो सका। अस्पताल, विश्वविद्यालय, पक्कापुल, बंद पड़े कल-कारखाने की ओर से मुखिया का ध्यान भटका रहा। इसी क्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि अब जनता झांसे में आने वाली नहीं है। आधेअधूरे कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। सरकार का अंतिम कार्यकाल चल रहा है। रामपुर, सीतामढ़ी, धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर न पक्का पुल मिल सका न किसानों को कुछ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed