फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP declared candidates in six bodies

Bhadohi News: भाजपा ने छह निकायों में घोषित किए प्रत्याशी

Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP declared candidates in six bodies
ज्ञानपुर। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने नामांकन के अंतिम दौर में रविवार शाम को जिले के छह निकायों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भदोही, गोपीगंज और ज्ञानपुर में निवर्तमान चेयरमैन और उनके कुनबे पर भरोसा जताया है। सुरियावां और खमरिया में नए चेहरे को टिकट दिया। सपा की ही तरह भाजपा ने भी घोसिया नगर पंचायत में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। सोमवार को सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जिले की सात नगर निकायों के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। 17 से 24 अप्रैल तक ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में नामांकन हो रहा है। टिकट की घोषणा न होने से भाजपा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की धड़कन बढ़ी हुई थी। आखिरकार रविवार शाम को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा काशी प्रांत की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें भदोही नगर पालिका से निवर्तमान चेयरमैन अशोक जायसवाल की पत्नी उर्वशी जायसवाल, गोपीगंज से निवर्तमान चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता के बेटे बृजेश गुप्ता, ज्ञानपुर में निवर्तमान हीरालाल मौर्य, सुरियावां में विनय चौरसिया, खमरिया में अभिषेक मौर्य और नई बाजार में निर्मला देवी को टिकट दिया गया है। ज्ञानपुर, भदोही और गोपीगंज में जिन प्रत्याशियों को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी, उन पर ही नेतृत्व ने भरोसा जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने भी प्रत्याशियों की जारी सूची की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed