फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike riders injured after being trapped in a cask plate of keg bridge

पीपा पुल के चकर प्लेट में फंसकर बाइक सवार घायल

Sat, 19 Dec 2020 04:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Bike riders injured after being trapped in a cask plate of keg bridge
लालानगर। रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल पर शुक्रवार को देर शाम बाइक समेत गिर कर विकास मिश्रा (25), आकाश मिश्रा (23) निवासी धनापुर दक्षिणी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि वह एक ही बाइक पर सवार होकर गोड़सर-मिर्जापुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही आधे पुल को पार किया आगे चकर प्लेट के सही तरीके से न लगाने के कारण बाइक फंस गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। शोरगुल मचाने पर लोगों ने दौड़कर बचाया. समय से लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो दोनों गंगा में गिर जाते। मौके पर पहुंचे प्रवीण सिंह, रविंद्र निषाद, मनोज कुमार, भोलू सिंह आदि ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया है कि पुल का निर्माण कराकर दो कर्मचारियों को देखभाल के लिए तैनात तो कर दिया गया है लेकिन कर्मचारी न पुल तक पहुंचने वाले मार्ग को दुरुस्त करा रहे हैं न बेतरतीब हो चुके चकर प्लेट को सही कर रहे हैं। तीन दिन पहले तीन बाइक और दो लग्जरी वाहनों के टायर चकर प्लेट में फंसकर फट गया था। ऐसी स्थिति में चलते वाहन अनियंत्रित होकर किसी भी समय गंगा में गिरेंगे तो कई लोग डूब सकते हैं। बार-बार हो रही शिकायतों को नजरंदाज करना अनहोनी का संकेत दे रहा है। दो दिन में विभागीय जेई ने निरीक्षण कर समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका तो लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी हीरामणि वर्मा ने कहा कि निरीक्षण कराकर चकर प्लेट को सही कराया जाएग। देखभाल में लगे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed