फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies due to uncontrolled truck collision

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 14 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to uncontrolled truck collision
बाईपास मार्ग पर दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : BHADOHI
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल बाईपास मार्ग पर महबूबपुर ढाबा के पास बुधवार को 10 बजे गलत लेन से आ रहे ट्रक, बाइक से टकरा गई। हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे पिता राजीव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की खबर मृतक के गांव डुड़वा कुकरौठी पहुंची तो कोहराम मच गया। उधर दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ को गुस्से में देखकर चालक फरार ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पिता का एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

राजीव गुप्ता की भदोही कस्बे के कटरा बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बाइक से बेटे अमन को लेकर दुकान खोलने जा रहे थे। लोगों ने बताया कि वे तो अपनी लेन में सही आ रहे थे। सामने से दाईं लेन में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे पिता-
विज्ञापन

पुत्र बाइक समेत ट्रक के नीचे चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुत्र तो पहिए के नीचे आ गया, जबकि पिता बुरी तरह से घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रक को गलत लेन में देखकर लोग आक्रोशित होने लगे। भीड़ के गुस्से को भांप कर चालक ट्रक से कूद कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नईबाजार चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगा कर किसी तरह शव और बाइक को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को पास के निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इकलौता पुत्र था अमन
भदोही। अमन पिता का इकलौता पुत्र था। बाईपास मार्ग पर दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना से राजीव गुप्ता के परिवार और गांव में कोहराम मच गया। पिता को लगता था कि इकलौता अमन ही अब उनका कारोबार आगे बढ़ाएगा। पढ़ाई के साथ साथ वे उसे दुकान पर भी ले जाने लगे थे। लेकिन जो कुछ हुआ वह सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। जब गांव में सूचना पहुंची तो भारी संख्या में लोग उनके घर की ओर चल पड़े। मौके पर ग्रामीणों के जुटने पर माहौल गमगीन हो उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed