फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies after hitting the indicator board

संकेतक बोर्ड से टकराकर बाइक सवार की मौत

Tue, 28 Jan 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting the indicator board
महाराजगंज। औराई और कछवां थाना की सीमा स्थित कटका पड़ाव के सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार राजनाथ यादव 40वर्ष निवासी भगवानपुर लंका-वाराणसी की मौत हो गई तो वहीं साथी भगेलू राजभर 35वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि दोनों औराई में रिश्तेदार के यहां दावत खाकर अपाचे बाइक से वाराणसी लौट रहे थे। कटका पड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर चल रहे सिक्सलेन निर्माण अंतर्गत डायवर्ट रुट के लिए लगे संकेतक बोर्ड में जोरदार टक्कर मार दिया। जब तक आस-पास के लोग बीचबचाव कर दोनों को अस्पताल ले जाते तब तक राजनाथ दम तोड़ चुका था और साथी भगेलू बगल में लहुलहान पड़ा रहा। सूचना मिलने पर औराई और कछवां पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed