फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies after being hit by a tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a tractor
ज्ञानपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर में मंगलवार को ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर अजय यादव (30) निवासी उमरिया की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि महामारी के समय में भी कृषि कार्य वाले ट्रैक्टर और उसकी ट्राली का उपयोग मिट्टी, ईंट, गिट्टी, सरिया, सीमेंट की ढुलाई में कराया जा रहा है। गोपीगंज की ओर से ट्रैक्टर ईंट लादकर ज्ञानपुर की ओर जा रहा था। उसी समय बाइक सवार अजय यादव ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन कोतवाली आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed