{"_id":"6815f08473e9e8c9c80cec82","slug":"bike-hits-carpet-weaver-dies-relatives-cry-demand-action-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाइक ने मारी टक्कर, कालीन बुनकर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाइक ने मारी टक्कर, कालीन बुनकर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, कार्रवाई की मांग
Sat, 03 May 2025 04:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 03 May 2025 04:01 PM IST
सार
इब्राहिमपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक ने कालीन बुनकर को टक्कर मार दी। घटना में बुनकर की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक के घर पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर-सेमराध मार्ग पर इब्राहिमपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से कालीन बुनकर रमाशंकर (62) की मौत हो गई। वह घर से अपनी पाही पर पैदल जा रहे थे। ग्रामीणों को देख बाइक सवार बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
कौलापुर गांव निवासी रमाशंकर कालीन बुनाई का काम करते थे। वह घर से करीब एक किमी दूर स्थित पाही पर प्रतिदिन रात खाना खाने के बाद जाते। शुक्रवार को रात करीब 10 बजे खाना आदि खाकर पत्नी सरस्वती के साथ पैदल पाही पर जा रहे थे। इब्राहिमपुर के समीप पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य गोपीगंज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ देखकर बाइक सवार अपनी बाइक को वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
मृतक के दो बेटे हैं, जिसमें एक की शादी कर चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।