फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike collides with house gate, driver dies

मकान के गेट से टकराई बाइक, चालक की मौत

Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with house gate, driver dies
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के गहरपुर-धनापुर मार्ग स्थित एक मकान के गेट से सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर टकरा जाने से उस पर सवार तुरंतपुर गांव निवासी लल्लन सेठ (40) की मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि लल्लन जंगीगंज बाजार में सराफा की दुकान पर काम करते थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

तुरंतपुर गांव निवासी लल्लन सेठ प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह बाइक से दुकान पहुंचे। देर शाम काम निबटाकर घर लौट रहे थे। धनापुर-गहरपुर मार्ग पर पहुंचे थे कि इसी बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और मकान में लगे गेट से टकरा गई। इस हादसे में लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को पहचान कर घर वालों को जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। किसी तरह घायल को लेकर परिजन वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। इस बीच इलाज के दौरान लल्लन की मौत हो गई। शव के साथ घर लौट परिजनों ने बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। लल्लन सात भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनसे एक पुत्र, दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed