फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   biggest carpet expo in bhadohi of Indian subcontinent from 15 october buyers from 61 countries will come

Bhadohi: भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा कारपेट एक्सपो कल से, 63 देशों से आएंगे खरीदार

Fri, 14 Oct 2022 05:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 05:40 PM IST
सार

अब तक नई दिल्ली और वाराणसी का गौरव बढ़ाने वाला इंडिया कारपेट एक्सपो शुक्रवार से भदोही के कारपेट मार्ट में शुरू हो रहा है। अपने गृह जनपद में ही एक्सपो आयोजन से यहां के लोगों में उत्साह है। 

विज्ञापन
biggest carpet expo in bhadohi of Indian subcontinent from 15 october buyers from 61 countries will come
कारपेट को स्टॉल पर सजाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा कारपेट एक्सपो भदोही में शनिवार से शुरू होने जा रहा है। चार दिवसीय  इंडिया कारपेट एक्सपो का यह 43वां शो होगा। पहली बार भदोही में होने से भदोही के निर्यातकों के लिए यह एकदम नया अनुभव होगा।  इस एक्सपो में भाग ले रहे भदोही, मिर्जापुर, नई दिल्ली, जयपुर, पानीपत, श्रीनगर, वाराणसी, शाहजहांपुर, सीतापुर, नोएडा आदि के 236 कालीन निर्यातक अपने मखमली, रंग बिरंगे कालीनों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


स्टॉल लगा रहे टीडीओ के शारिक अंसारी ने कहा कि पिछले छह महीने से यहां के कालीनों का प्रदर्शन करने के लिए हम तैयारियों में जुटे हैं। यह सोच कर 63 देशों से यहां आ रहे कालीन आयातकों के सामने कुछ अलग पेश कर सकेंगे जो अच्छे कारोबार के सृजन का रास्ता खोलेगा। आयोजक सीईपीसी प्रशासनिक सदस्यों ने सभी से एक्सपो को सफल बनाने में सहयोग मांगा है।

विज्ञापन

पहली बार कालीन नगरी में अंतराष्ट्रीय स्तर का कारपेट एक्सपो

अंतराष्ट्रीय स्तर का कारपेट एक्सपो पहली बार कालीन नगरी में होने जा रहा है। इसको लेकर न केवल आयोजकों में उत्साह है बल्कि लघु से लेकर मझोले कालीन उद्यमी भी उत्साहित हैं। सभी को उम्मीद है कि यह एक्सपो व्यवसाय के नए दरवाजे खोलेगा। भदोही जैसे छोटे शहर में हो रहे इस एक्सपो से होटल और रेस्त्रां उद्योग उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नई दिल्ली और वाराणसी का गौरव बढ़ाने वाला इंडिया कारपेट एक्सपो शुक्रवार से भदोही के कारपेट मार्ट में शुभारंभ हो रहा है।  अपने गृह जनपद में ही एक्सपो आयोजन से यहां के लोगों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि यहां उन्हें घर जैसी सहूलियत के बीच इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाग लेने का अवसर मिलने जा रहा है। 

भदोही कारपेट एक्सपो से बड़ी उम्मीद

biggest carpet expo in bhadohi of Indian subcontinent from 15 october buyers from 61 countries will come
कारपेट एक्सपो की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो कारपेट एक्सपो कहीं भी हो हर कालीन निर्यातक अपने उच्च गुणवत्ता वाले नए नए डिजाइनों, रंगामेजी के कालीनों, दरियां, टफ्टेड कालीनों का प्रदर्शन करता है और इसकी विशेष तैयारी करता है, लेकिन इस बार भदोही में होने से लोगों को अलग ही अनुभव हो रहा है।

एक्सपो में भाग ले रहे कालीन निर्यातकों ने आने वाले खरीदार मेहमानों को लुभाने के लिए अपने अच्छे उत्पादों को प्रदर्शन के लिए चयनित किया है। अयूब रग्स से ओबैद ने कहा कि जितने भी एक्सपो होते हैं, सबसे उम्मीद होती है। भदोही कारपेट एक्सपो से भी बड़ी उम्मीद है। इसके लिए सीईपीसी के लोग निरंतर मेहनत कर रहे हैं।  

मार्ट के अंदर और बाहर होंगे 350 सुरक्षाकर्मी

भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस गंभीर है। चार दिन तक चलने वाले एक्सपो के दौरान विश्व के 61 देशों के 373 कालीन खरीदार आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में ड्यूटी में लगाये पुलिसकर्मियों को ब्रीफ भी किया।

चार दिन के इस इवेंट में पर्याप्त पुलिस बल कारपेट मार्ट के अंदर बाहर तैनात रहेगी। इनमे लगभग 300 पुलिसकर्मी सादे वर्दी में होंगे। जिसमे से 50 विशेष ड्रेस में होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कारपेट एक्सपो मार्ट का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

पढ़ें: ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग की मांग कोर्ट ने की खारिज, हिंदू पक्ष बोला- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed