{"_id":"58b5db884f1c1b5d1c830a17","slug":"bicycle-puncture-and-elephant-unconscious-keshav","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पंक्चर और हाथी बेहोश : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पंक्चर और हाथी बेहोश : केशव
bhadohi hindi news
Updated Wed, 01 Mar 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। जनसभाओं में उन्होंने कहा कि साइकिल पंक्चर और हाथी बेहोश हो चुका है। दावा किया कि चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। भाजपा की सरकार बनी तो गुंडागर्दी खत्म और कत्लखानों को बंद करेंगे। जमीनों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
सुभाषनगर और ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार, सुभाषनगर में ज्ञानपुर प्रत्याशी महेंद्र बिंद के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौर्य ने भाजपा के सुशासन की याद दिलाई। कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश को लूट लिया। अब भाजपा को मौका देने का समय आ गया है। प्रदेश में सरकार बनी तो गुंडाराज खत्म कर देंगे।
औराई और घोसिया प्रतिनिधि के अनुसार, दशमी की बारी में औराई सीट के प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर के समर्थन में आयोजित जनसभा को मौर्य ने पांच मिनट संबोधित किया। कहा कि सरकार बनी तो गुंडागर्दी के बल पर जमीनों पर कब्जा करने वालों को सबक सिखाएंगे। विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की रैलियों में नारा लगने लगा है कि राहुल-अखिलेश संघर्ष करो, हम मोदी के साथ हैं। कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत देश और सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है।