गोपीगंज। नगर के बड़ा चौराहा से रविवार सुबह पर्यावरण, स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली गई।
क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। यात्रा फूलबाग, जोगनिका, हरदेवपुर, बैरीपरवा और बीरमपुर होते हुए बिहार में एसडीएम बनी बिंदनगर बवई निवासी दीपिका बिंद के आवास पर पहुंची। जहां एसडीएम ने क्लब के सभी सदस्यों का स्वागत किया। कहा दौड़ती भागती जिदंगी के बीच जहां इंसान खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहा है, वहां भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य सराहनीय है। जीवन के लिए रोजाना आंधे घंटे तक तक योगाभ्यास जरूरी है। यात्रा का समापन लोकमनपुर में हुआ। इसमें प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज बिंद, दिनेश बिंद, विजय लक्ष्मी, दिग्विजय, आदर्श कुमार, परवेज अली खान, प्रमोद मौर्या, जगदीश यादव आदि मौजूद रहा।