{"_id":"5e52bf168ebc3ef3b76ca155","slug":"bhim-army-performed-in-bhadohi-bhadohi-news-vns512425786","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानपुर के आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भीम आर्मी के कार्?
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की ओर से बंदी के आह्वान का जिले में कोई असर नहीं दिखा। सभी दुकानें खुली रहीं और सामान्य दिनों की तरह काम हुए। हालांकि संगठन के लोगों ने प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने के अलावा सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरव और जिला प्रभारी शुभम गौतम के नेतृत्व में दर्जन भर पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क में पहुंचकर माल्यार्पण किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे संविधान विरोधी बताया। कहा कि केंद्र सरकार एससीएसटी और ओबीसी को मिलने वाले सभी लाभ को समाप्त कर रही है।
नौकरी में मिलने वाले आरक्षण को अभी समाप्त किया गया। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों में भी गड़बड़ी की गई। एनपीआर, एनआरसी और सीएए से देश का माहौल खराब किया जा रहा है। सरकार अपने निर्णय को वापस ले, अन्यथा संगठन चुप नहीं बैठेगा। इस मौके पर नन्हे लाल, मनोज कुमार, विनय, रतन सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि रहे।