{"_id":"61cc9b1a80ac5226b80e93c3","slug":"bhim-army-in-support-of-sweeper-candidates-bhadohi-news-vns6307083125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी अभ्यर्थियों के समर्थन में भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी अभ्यर्थियों के समर्थन में भीम आर्मी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सफाईकर्मी पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी है। बुधवार को भीम आर्मी के मंडल और जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों संग आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांग को जायज बताते हुए नियुक्ति तक संघर्ष का एलान किया।
भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष साहब सौरभ और जिलाध्यक्ष विनोद गौतम सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि 13 साल से अभ्यर्थी ठोंकरे खा रहे हैं। महीने भर पूर्व नियुक्ति की घोषणा की गई, लेकिन जिलास्तरीय अधिकारी उस पर अमल नहीं कर रहे। अभ्यर्थियों की मांग जायज है, उस पर ध्यान दिया जाए। नियुक्ति न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बताते चलें कि जिले में सफाईकर्मी पद पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2008 से लंबित चल रही है। इसे लेकर कई बार अभ्यर्थी धरना, प्रदर्शन के साथ अनशन भी कर चुके हैं। साथ ही विरोध स्वरूप करीब डेढ़ वर्ष तक अभियान चलाकर कलेक्ट्रेट परिसर सहित अन्य स्थानों पर सफाई का कार्य भी करते रहे। इसके बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी। गत दिवस जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामला संज्ञान में आने पर तीन माह में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होते देख जनहित संघर्ष समिति के बैनर तले कई अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आमरण अनशन में गोविंदा, शिव प्रसाद, महेश प्रसाद, अच्छेलाल, बृजराज सरोज, नन्हकू, शिवलाल, अशोक कुमार, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, उदय, महेंद्र कुमार शामिल रहे।