फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhavani seated in pandals, devotees gathered for darshan

Bhadohi News: पंडालों में विराजीं भवानी, दर्शन को उमड़े भक्त

Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bhavani seated in pandals, devotees gathered for darshan
भदोही नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में धीरे-धीरे नवरात्र मेले की धूम तेज होती जा रही है। भदोही और नईबाजार कस्बे में आकर्षक सजावट और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। पंडालों में सुबह-शाम आरती और भजन का दौर भी शुरू हो चुका है। शुक्रवार की शाम पंडालों और देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चन कर मां से मुरादें मांगी।
विज्ञापन

भदोही नगर के मर्यादपट्टी से लेकर रजपूरा तक, चौरी रोड, जमुनीपुर कालोनी, सिविल लाईंस, कुशियरां, ज्ञानपुर रोड, स्टेशन रोड पर आकर्षक पंडालों में मैय्या का दरबार सज गया है। नईबाजार नगर में सुबह से लेकर शाम तक लोग भक्ति गीतों में झूम कर माता के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। अधिकतर स्थानों पर पंचमी के दिन गुरूवार को प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई। कुछ स्थानों पर सप्तमी को प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पांडालों की आकर्षक सजावट देखकर भक्त निहाल हो जा रहे हैं। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन श्रद्धालु देवी आराधना में लीन हो गए हैं। शुक्रवार की शाम बाजार की न केवल रौनक बढ़ गई, बल्कि श्रद्धालु पंडालों में मां के जयकारे लगाते रहे। दर्शन-पूजन के लिए आनंदनगर राम जानकी मंदिर, हनुमान बाग मंदिर, महादेव मंदिर व हरि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पडी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed