फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhaiya dooj

भैय्या दूज पर गुलजार रहे मंदिर

Tue, 29 Oct 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bhaiya dooj
भदोही। नगर में भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनो ने पूजन अर्चन कर अपने भाईयों के दीर्घायु की कामना की। मंगलवार को सुबह से ही पूजा की थालियां सजाकर महिलाएं एकत्र होकर मंदिरों और अपने भाईयों के घर आती रहीं। नगर के चकसैफ में रामा शिव मंदिर पर सुबह 10 बजे तक भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने विधि विधान से पूजा कर भाईयों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन कर भाइयों के सुखी जीवन की कामना की। महिलाओं ने भगवान गोवर्द्धन की भी विधी पूर्वक पूजन अर्चन की। सुमन गुप्ता ने बताया कि भैया दूज भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। भगवान भाई-बहन में अटूट प्रेम की डोरी को और मजबूत करे यही प्रार्थना करने आई हूं। पर्व के चलते शहर के स्टेशन रोड, आनंद नगर, मेनरोड आदि गुलजार रहे। छितनी तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर में भी सुबह से दिन भर बहनों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर भैयादूज के गीत आदि बजते रहे। इस मौके पर श्यामा जायसवाल, शिप्रा जायसवाल, नीलिमा जायसवाल, आरती देवी, मुन्नी देवी, सुनीता मौर्य, रीना सोनी, रुबी, गीता जायसवाल, शकुंतला देवी, शालिनी, अंजलि, दुर्गा देवी, प्रियंका देवी, पुष्पा देवी, अनामिका देवी आदि ने प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भैया दूज पर बहने पहुंची पूर्व चेयरमैन के घर
भदोही। भैया दूज पर मंगगवार को कई महिलाएं पूर्व चेयरमैन मो.आरिफ सिद्दीकी के यहां पहुंची और उनकी आरती की। बहनो ने पूर्व चेयरमैन का मुंह मिठा कराया। उनके माथे पर तिलक लगा कर उनके सुख समृद्धि और दीार्घायु की कामना की। अनीता गुप्ता ने कहा कि बहने अपने भाईयों से दूर अपने ससुराल भले चलीं जाएं लेकिन भाईयों को कभी नहीं भुला सकतीं। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नगर की बहनें सामाजिक सौहार्द की मिसाल हैं। जाति-धर्म का बंधन तोड़ बहनों के स्नेह से सर्वसमाज को सीख मिलती है। आरती करने वालों में रुक्मणी जायसवाल, अन्नपूर्णा गुप्ता भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed