फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's team defeated Mau in the final match

Bhadohi News: फाइनल मुकाबले में भदोही की टीम ने मऊ को हराया

Fri, 06 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's team defeated Mau in the final match
भदोही। मऊ में खेले गए अंडर-14 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता केे फाइनल मैच में जीबी पंत भदोही ने वीएमवाई इंटरनेशनल मऊ को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 142 रन बनाए।
मऊ की ओर से सात्विक पांडेय ने 50 रन, हिमांशु कुमार ने 26 रन बनाए। भदोही टीम के गेंदबाज ऋषभ और आयुष ने दो-दो और विराट बरनवाल ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम की ओर से बल्लेबाज ऋषभ यादव ने 42 रन, अमृतांश ने 32 रन तथा आयुबली ने 24 रन बनाए। इस तरह 7 विकेट खोकर भदोही की टीम ने 143 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मऊ के गेंदबाज अमित ने 3 विकेट और अजीत यादव ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

भदोही टीम के बल्लेबाज ऋषभ यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी, कोषाध्यक्ष बिपिन राय, कोच अवनीश यादव ने भदोही की टीम का उत्साहवर्धन किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed