फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's Harsh selected in Team India

Bhadohi News: टीम इंडिया में भदोही के हर्ष का चयन

Wed, 20 May 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's Harsh selected in Team India
क्रिकेटर हर्ष दुबे अपने माता पिता के साथ । स्रोत परिजन
। विदर्भ और इंडिया-ए टीम से खेल चुके जिले के क्रिकेटर हर्ष दुबे का टीम इंडिया की मुख्य टीम में चयन हुआ है। वह अगले महीने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। इससे उनके परिजनों और रिश्तेदारों में हर्ष है। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के बाद वे जिले के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। बड़े पिता राजेंद्र दुबे ने बताया कि
विज्ञापन

मूल रूप से डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव निवासी हर्ष दुबे की कहानी भी संघर्षों से भरी रही है। बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए उनके माता-पिता नागपुर में ही शिफ्ट हो गए। उनके पिता सुरेंद्र दुबे ने साल 2015 में आर्मी की नौकरी छोड़ दी। वहीं उनकी मां ज्योति दुबे ने एक साल पहले ही बेटे की खातिर शिक्षिका की नौकरी छोड़कर पूरा ध्यान बेटे के कॅरिअर पर दिया। हर्ष विदर्भ की तरफ से अंडर-13, 16, 19 और रणजी खेल चुके हैं। रणजी खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में 69 विकेट लेकर रिकाॅर्ड बनाया था। इसके बाद उनका चयन इंडिया-ए टीम में हो गया। वह आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। मंगलवार को टीम इंडिया की घोषित 16 सदस्यीय टीम में हर्ष को भी शामिल किया गया है। उनके चयन की सूचना पर रिश्तेदार रामकृष्ण द्विवेदी ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed