Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi youth reached Delhi Parliament by jumping over wall arrested family members crying

UP: दिल्ली में संसद की दीवार फांद रहा था भदोही का युवक, गिरफ्तार, परिजन बोले- बेटा सूरत गया था; वापसी की गुहार

Fri, 22 Aug 2025 08:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 08:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रहने वाला युवक दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। वह संसद की दीवार फांद रहा था। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इधर, इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन रोने लगे। उसने पांच दिन पहले परिवार से बातचीत की थी।

विज्ञापन
Bhadohi youth reached Delhi Parliament by jumping over wall arrested family members crying
युवक के घर के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: जंगीगंज के कोइरौना थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव निवासी युवक के संसद की दीवार फांदने के मामले में दिल्ली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर परिजनों को जानकारी होते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने अपने बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं। 12 दिन पहले उसकी पत्नी को बेटा हुआ है। वह बीते 18 को घर के लिए निकला था।

विज्ञापन


सूर्यभानपुर निवासी रामा बिंद (20) पुत्र शिव कुमार बिंद नौ माह पूर्व सूरत गया था। पांच दिन पहले उसकी अपने परिजनों से बात हुई थी। परिजनों के अनुसार, उसकी पत्नी को 12 दिन पहले बच्चा हुआ है। पांच दिन पहले ही उसने हालचाल लिया था।
विज्ञापन


पिता शिव ने बताया कि रामा बिंद चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके बड़े भाई उमेश बिंद का ऑपरेशन हुआ है। रामा की पत्नी को एक लड़की 12 दिन पहले पैदा हुई है। उसके दो छोटे भाई कृष्ण और कन्हैया हैं। जिनकी उम्र 10 और 8 वर्ष है। रामा की मां समला देवी की भी मानसिक स्थिति कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

उन्होंने बताया कि उनका बेटा बेहद सीधा-साधा है। वह इस तरह की गलती या दुस्साहस नहीं कर सकता। वह वहां कैसे पहुंचा है और किस तरह से घटना हुई है? इसकी कोई जानकारी नहीं है।

सुबह दिल्ली से एक फोन आया था, तब उनको जानकारी हुई। परिजन उसे सकुशल घर आने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों ने एलआईयू से पूछताछ की। पता चला कि वह 18 दिसंबर को घर से निकला था। बाकि दिल्ली पुलिस के स्तर से ही जांच-पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed