{"_id":"5772dafc4f1c1b5f1879c2eb","slug":"bhadohi-work-faster-route-operating-from-june-30-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही रूट पर काम तेज, 30 से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही रूट पर काम तेज, 30 से दौड़ेंगी ट्रेनें
bhadohi hindi news
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बदलीपुर के समीप दोहरीकरण के तहत नई ट्रैक को सही करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट पर दोहरीकरण के चलते बंद ट्रेनों का परिचालन 30 जून से सामान्य हो जाएगा। मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लगे कर्मचारी अफसरों की देखरेख में ट्रैकों की मरम्मत आदि करते रहे। मोढ़ स्टेशन के बदलीपुर के समीप मेन लाइन के ट्रैक को काटकर दूसरे ट्रैक से जोड़ा गया।
रेल यातायात बेहतर करने के लिए वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। ट्रेनों की संख्या अधिक होने से इसका दोहरीकरण किया जा रहा है। करीब दो साल से चल रहा दोहरीकरण व कार्य धीरे-धीरे अंतिम दौर में पहुंच रहा है। कुछ स्टेशनों के मध्य का काम को अंतिम रूप देने में विभागीय अधिकारी लगे हुए हैं। भदोही से सुरियावां स्टेशन के मध्य दोनों पटरियों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे पूरी संजीदगी से लगा हुआ है। काम पूरा करने के लिए 28 और 29 जून को ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। रूट से चलने वाली ट्रेनों को दूसरे रूट से गंतव्य को भेजी जा रही हैं। ट्रेनों का परिचालन बंद करने के बाद मंगलवार को युद्ध स्तर पर काम किया गया। सहायक मंडल अभियंता अर्जुन सिंह और सीनियर सेक्टर इंजीनियर राम सूरत की देेखरेख में रूट पर काम चल रहा है। अधिकारीद्वय ने बताया कि 29 जून तक भदोही से सुरियावां तक दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। 30 जून से दोनों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। बताया कि बदलीपुर के समीप ट्रैकों को काटकर एक दूसरे से जोड़ा गया है।