{"_id":"66732e33ffd3434c8105c5a4","slug":"bhadohi-tops-purvanchal-by-reducing-road-accidents-by-37-percent-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-113294-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क हादसों में 37 फीसदी की कमी लाकर भदोही पूर्वांचल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क हादसों में 37 फीसदी की कमी लाकर भदोही पूर्वांचल में अव्वल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनवरी से मई महीने के बीच सड़क हादसों में 37.50 फीसदी कमी लाकर भदोही पूर्वांचल में अव्वल रहा। वहीं सोनभद्र 25 फीसदी कमी लाकर दूसरे और लगभग 11 फीसदी कमी के साथ चंदौली तीसरे स्थान पर है। भदोही, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर को छोड़कर पूर्वांचल के सभी जिलों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। हालांकि गाजीपुर में आंकड़े बराबर रहे हैं। आजमगढ़ में सबसे अधिक 346 हादसे हुए हैं, जो बीते साल की अपेक्षा 17.69 फीसदी अधिक है।
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर तमाम उपाय हो रहे हैं। इसमें विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाये जाने के साथ-साथ सख्ती भी बरती जा रही है। जिले में 65 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं हाईवे पर होती हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हाईवे पर जगह-जगह खड़े ट्रक और तेज ड्राइविंग है। सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में चले अभियान का असर रहा कि इस बार पूरे यूपी में सड़क हादसों की कमी के मामले में भदोही चौथे स्थान पर रहा। जनवरी से मई माह तक होने वाले हादसों में 2023 की अपेक्षा 2024 में लगभग 37.50 फीसदी की कमी आई है। हादसों के रोकथाम में पूर्वांचल में भदोही पहले स्थान पर रहा। खास बात है कि विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में बीते साल हुए सड़क हादसों की अपेक्षा इस साल कमी आई है। जिसमें सोनभद्र में 25.35 फीसदी और मिर्जापुर में केवल 5.85 फीसदी हादसे कम हुए हैं। इसी तरह चंदौली में 11.58 फीसदी हादसों में कमी आई है। वहीं गाजीपुर में न तो हादसे कम हुए और न बढ़े हैं। पूर्वांचल के इन पांच जनपदों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बीते साल की अपेक्षा इस साल हादसों में इजाफा हुआ है। आजमगढ़ में सबसे अधिक 346 हादसे हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इन उपायों से हादसों में आई कमी
-पूरे साल समय-समय पर चला जागरूकता अभियान
-दुर्घटना वाले इलाकों में विशेष फोकस
-लगातार वाहनों और चालकों की चेकिंग
-यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती
-हाईवे पर अवैध पार्किंग को लेकर ट्रकों का चालान
-हादसे वाले इलाकों में संकेतकों पर विशेष ध्यान
-अभियान में युवाओं की ड्राइविंग को लेकर विशेष फोकस
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पूर्वांचल के जिले में होने वाले हादसों पर एक नजर
जिला 2023 2024 अंतर प्रतिशत
भदोही 88 55 -33 -37.50
सोनभद्र 217 162 -55 -25.35
चंदौली 95 84 -11 -11.58
मिर्जापुर 171 161 -10 -5.58
गाजीपुर 162 162 00 00
वाराणसी 222 229 +7 +3.15
बलिया 115 161 +6 +3.87
जौनपुर 218 131 +13 +5.96
मऊ 116 135 +19 +16.38
आजमगढ़ 294 346 +52 +17.69
नोट-आंकड़े 2023 व 2024 के जनवरी से मई तक के हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क हादसों में मौत के मामले में जौनपुर अव्वल
जनवरी से मई माह तक सड़क हादसों में भले ही आजमगढ़ अव्वल रहा हो, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामले में जौनपुर पहले स्थान पर रहा। जौनपुर में सबसे अधिक 158 मौत हुई। इसके बाद आजमगढ़ में 156, सोनभद्र में 130, वाराणसी में 127, बलिया में 123, मिर्जापुर में 111, गाजीपुर में 107, मऊ में 87, चंदौली में 57 और भदोही में केवल 39 मौतें हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
सड़क सुरक्षा की दिशा में हुए प्रयासों का परिणाम रहा कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा सड़क हादसों के साथ मृतकों के आंकड़ों में कमी आई है। आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान और भी तेज किये जाएंगे।
-राम सिंह, एआरटीओ।