{"_id":"645357193af28c4697031b43","slug":"bhadohi-the-death-of-the-main-witness-of-the-tara-murder-case-the-testimony-was-to-be-given-today-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: तारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की मौत, आज देनी थी गवाही, परिजनों ने कहा- 'आरोपियों ने रची ये साजिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: तारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की मौत, आज देनी थी गवाही, परिजनों ने कहा- 'आरोपियों ने रची ये साजिश'
Thu, 04 May 2023 12:26 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 04 May 2023 12:26 PM IST
सार
भदोही में नाबालिग किशोरी तारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की गुरुवार की सुबह करेंट से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जुलाई 2022 में हुए तारा हत्याकांड के आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
तारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवां बासूपुर निवासी नाबालिग किशोरी तारा हत्याकांड के मुख्य गवाह की गुरुवार की सुबह करेंट से मौत हो गई। मौत के बाद परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव प्राप्त हो सका। हत्याकांड मामले में आज उसकी गवाही भी थी।
विज्ञापन
डेरवां बासूपुर गांव में जुलाई 2022 में एक नाबालिग किशोरी तारा की फंदे पर लटकती लाश बरामद हुई थी। इस मामले में परिजनों ने छह लोगों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह मामले के मुख्य गवाह राजकुमार बिंद (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राज ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra: चल रही थी जयमाल तभी पहुंची पुलिस और लड़की को ले गई साथ, जानिए क्या है मामला जो बना चर्चा का विषय ?
विज्ञापन
बुधवार को देर शाम ऑटो लेकर घर वापस लौटा और ऑटो घर के बाहर खड़ी कर घर में जाने के लिए जैसे ही दरवाजे के अन्दर घुसा। उस दौरान दरवाजे के पास लटक रहे कटे हुए तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को काफी मशक्कत के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ परिजनों का आरोप है कि जुलाई 2022 में हुए तारा हत्याकांड के आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया कि तारा हत्याकांड के मामले के राजकुमार मुख्य गवाह थे। बृहस्पतिवार को ही न्यायालय में गवाही देने जाना था। यह भी आरोप भी लगाया गया कि हत्याकांड से जुड़े आरोपियों में चार आरोपी जमानत पर छूटकर इस दौरान घर पर ही हैं। राजकुमार की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।