फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's youth dies in Jaipur

भदोही के युवक की जयपुर में मौत

Wed, 14 Oct 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's youth dies in Jaipur
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिक मवैया गांव निवासी राधेश्याम चौबे उर्फ छोटू (30) की अहमदाबाद जाते समय जयपुर के किशनगढ़ के पास ट्रेन में मौत हो गई। तेज पेट दर्द के बाद उसने दम तोड़ दिया। घर के इकलौते कमाऊ पुत की अचानक हुई मौत से परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

रोजी-रोटी के लिए राधेश्याम शनिवार की रात घर से अपने चचेरे भाई मंगल के साथ जयपुर जाने के लिए प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसे जयपुर में ट्रेन बदल कर अहमदाबाद की ट्रेन पकड़नी थी। दोनों भाई जयपुर पहुंचकर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बैठ कर नाश्ता किए। घर वालों के मुताबिक उसके थोड़ी देर बाद राधेश्याम के पेट में दर्द होने लगा। स्थानीय लोगों की सलाह पर चचेरे भाई चंचल ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराया, जहां आराम मिलने पर दोनों जयपुर स्टेशन आ गए और अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन पकड़ ली। जब ट्रेन जयपुर से आगे बढ़ी तो राधेश्याम की तबीयत फिर बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

सूचना पर टीटी, गार्ड और आरपीएफ के जवानों ने किशनगढ़ में ट्रेन रोकवाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों ने किशनगढ़ पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को शव घर कलिक मवैया पहुंचा तो कोहराम मचा गया। आठ वर्षीय पुत्री दीपा अपने पापा के शव से लिपट कर बिलख रही थी। उसका करुण क्रंदन देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रहीं थीं। पांच वर्षीय पुत्र दीपांशु भी पापा के लिए बिलख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed