फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's farmer tops in mustard production in the state

सरसों उत्पादन में भदोही का किसान प्रदेश में अव्वल

Thu, 24 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's farmer tops in mustard production in the state
प्रदेश में प्रथम चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान पाने वाले किसान देवी शंकर सिंह। - फोटो : BHADOHI
सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र के गंगा तटीय गांव मवैया थानसिंह के किसान देवीशंकर सिंह ने डेढ़ बीघे खेत में 19 क्विंटल सरसों का रिकार्ड उत्पादन कर प्रदेश में जनपद और कोनिया के किसानों का सिर ऊंचा कर दिया है। बेहतर खेती कर रिकार्ड सरसों उत्पादन के लिए किसान दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ स्थित किसान भवन में आयोजित एक समारोह में एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर गदगद किसान देवीशंकर सिंह ने अमर उजाला से फोन पर बताया कि उन्हें यह पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथों मिला है। इसलिए उनके लिए इसकी महत्ता कई गुना बढ़ जाती है। कहा यह हमारे जीवन का यादगार पल है। सम्मान को जीवन की अनमोल पूंजी बताया। कहा कि पिछले सीजन वर्ष 2019 में सरसों की उन्नत खेती उन्होंने काफी मेहनत और लगन से की थी। जिले में भी प्रथम पुरस्कार मिला था। खुशी की बात यह है कि सरसों की बेहतर खेती में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला, जिसका सुखद परिणाम सामने है। यह गौरव की बात है। कोनिया के किसानों ने देवीशंकर सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed