फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi ran to vote, Ajay won the half marathon

Bhadohi News: मतदान के लिए दौड़ी भदोही, अजय ने जीती हाफ मैराथन

Thu, 29 Feb 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi ran to vote, Ajay won the half marathon
ज्ञानपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भदोही जिले में मंगलवार की सुबह हाफ मैराथन आयोजित की गई। जंगीगंज से मूसीलाटपुर खेल स्टेडियम तक कुल 21 किलोमीटर की इस दौड़ में विदेशी धावकों ने भी हिस्सा लिया। भदोही के अजय कुमार बिंद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्वीप भदोही एवं युवा फ्रेंड्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित हाफ मैराथन का शुभारंभ मंगलवार को सुबह जंगीगंज पुलिस चौकी से मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी गौरांग राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। गोपीगंज, ज्ञानपुर, देवनाथपुर होते हुए जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में समापन हुआ। सड़क किनारे खड़े लोगों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया। मैराथन में केन्या के दो समेत विभिन्न प्रांतों के 639 धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भदोही के ही अजय कुमार बिंद ने एक घंटे तीन मिनट और 44 सेकेंड में दौड़ पूरी करके प्रथम स्थान हासिल किया। उनको 71 हजार रुपये, भदोही के ही चंदन यादव एक घंटे तीन मिनट 45 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान पाकर 41 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहे लखनऊ के इस्लाम अली ने 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह को चौथा, पांचवें स्थान पर अल्मोडा के आनंद सिंह, छठवें स्थान पर प्रदुम्न कुमार निषाद रहे। उनको पांच-पांच हजार रुपये कता पुरस्कार दिया गया। सातवें से 21 स्थान तक रहे धावकों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला। दसवें स्थान पर रहे केन्या निवासी चेक्रीयोथ और तेरहवां स्थान प्राप्त डेविड आकर्षण का केंद्र रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सभी से अधिक मतदान का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में जिलाधिकारी ने स्वीप मतदान अंकित तिरंगा गुब्बारों एवं सफेद कबूतर को आकाश में उड़ाकर अधिकाधिक मतदान करने का संदेश दिया। इस मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्याम जी, उपायुक्त मनरेगा राजा राम, परियोजना निदेशक आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीडी कृषि अश्वनी कुमार सिंह, मनीष पांडेय, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

----------------------------
इनसेट
----------------------------इनसेट
धावकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा

ज्ञानपुर। धावकों का उत्साह व जोश ही था कि पायलटिंग कर रहे लोग पीछे छूट गए। मानव शृंखला में खड़े लोग तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाते रहे। डीएम गौरांग राठी भी कुछ दूर तक दौड़े। जगह-जगह धावकों पर पुष्प वर्षा भी की गई। स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर अबकी बार 90 पार मतदान प्रतिशत का संदेश दिया। दौड़ के अंतिम पड़ाव मूसीलाटपुर स्टेडियम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक संग अन्य जनप्रतिनिधियों ने धावकों को पुरस्कृत किया। इसी गोपीगंज के बड़ी चौराहे के पास नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता व उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में धावकों का अभिनंदन किया गया ।

28जेएनडी26-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद

28जेएनडी26-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed