फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Police reached village to investigate student's death, people questioned

भदोही : छात्रा की मौत मामले में जांच करने गांव पहुंची पुलिस, लोगों से की पूछताछ

Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Police reached village to investigate student's death, people questioned
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

भदोही पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस के साथ दसवीं की छात्रा के गांव जा कर उसकी मौत की छानबीन की। पुलिस दल वहां तीन घंटे तक रहा। इस दौरान घटना के साक्ष्य जुटाए गए और कुछ ग्रामीणों से बात भी की। 

विज्ञापन

इस दौरान वे उस ईंट भट्ठे पर भी गए, जहां पर परिजन बेटी की हत्या होने की आशंका जता रहे थे। पुलिस टीम के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। 17 अगस्त को छात्रा मवेशी चराने गई थी, जहां से गुम हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव वरुणा नदी में मिला था।
विज्ञापन



जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा के घर, आसपास के खेत, जहां वह मवेशी चराने गई थी और वरुणा नदी के आसपास भी सूक्ष्म जांच की। खेत और पगडंडी का भी अवलोकन किया। पुलिस उस ईंट भट्ठे पर भी गई जहां सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप परिजन लगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस को एक लालटेन, प्लास्टिक का डिब्बा, एक डंडा, रस्सी मिली है जिसे पुलिस ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म की बात दोहराई

पुलिस टीम के लौटने के बाद छात्रा के परिजन पत्रकारों से खुल कर बोले। वहां मौजूद मृतका के बड़े भाई और छोटे भाई काफी मुखर रहे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वे खुद पुलिस के साथ साथ थे। बताया पुलिस को उनके बहन के फटे कपड़े मिले हैं। 

एक डब्बा भी मिला है, जिसमें तेजाब हो सकता है। इतना ही नहीं शव बरामद होने वाले स्थल के पास एक स्थान पर बारीकी से देखने के बाद घास तेजाब से जली हुई मिली है। भाइयों ने साफ तौर पर कहा कि उनकी बहन के साथ कई लोगों ने दरिंदगी की है। 

समझ में नहीं आता कि पुलिस क्यों मामले को दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है। आज भी उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी बहन की पहचान मिटाने के लिए उस पर तेजाब फेंका गया है। उन्होंने साफ किया पुलिस की जांच से वे संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed