फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Police arrests a person with a bounty of Rs 10 lakhs, wanted in a truck robbery case, was being searc

Bhadohi: दस लाख का इनामियां पुलिस की गिरफ्त में, ट्रक लूट मामले में था वांछित, एक साल से पुलिस को थी तलाश

Tue, 01 Oct 2024 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

भदोही की औराई पुलिस को कामयाबी तब हाथ लगी जब लूट कांड का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पकड़ गए आरोपी पर दस लाख का इनाम घोषित था और पिछले कई महीनों से पुलिस से बच रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bhadohi: Police arrests a person with a bounty of Rs 10 lakhs, wanted in a truck robbery case, was being searc
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औराई कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित ट्रक लूटकांड में वांछित एवं 10 हजार के इनामियां को सोमवार को औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चोरी के सामान एवं अवैध असलहा बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन


बताते चलें कि 11 दिसंबर 2023 को चित्रसेन सिंह ने औराई थाने में सूचना दिया  कि नरथुआ गांव के पास रात में ट्रक चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। नौ जनवरी 2024 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन लूट करने वाले गिरोह के चार वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर दो ट्रक, देशी रिवाल्वर समेत जिंदा कारतूस आदि बरामद किया था।
विज्ञापन






पुलिस ने उसके बाद आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी लगाया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर शेष वांछितो पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। सोमवार की रात में औराई पुलिस ने 10 हजार के इनामियां एवं ट्रक लूटकांड में शामिल मोहम्मद मोबीन निवासी असांव थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ को औराई ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि 10 हजार के इनामियां को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed