{"_id":"64a4138b06c6c655970b78e3","slug":"bhadohi-news-negligence-of-electricians-took-the-life-of-a-laborer-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi news: बिजलीकर्मियों की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, हाइटेंशन तार की चपेट में आया शख्स, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi news: बिजलीकर्मियों की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, हाइटेंशन तार की चपेट में आया शख्स, मौत
Tue, 04 Jul 2023 06:11 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 04 Jul 2023 06:11 PM IST
सार
ग्रामीणों के मुताबिक गोपालपुर उपरवार गांव में बीते दिनों से एक फेस में हाईवोल्टेज की समस्या थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी। मंगलवार को बिजलीकर्मी हाइवोल्टेज की समस्या को दुरूस्त करने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों की लापरवाही ने ली मजदूर की जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजली विभाग की लापरवाही ने मंगलवार को एक मजदूर की जान ले ली। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उपरवार गांव में बिजली तार ठीक करने के दौरान एक व्यक्ति पर हाइटेंशन तार गिर गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ballia: ट्यूशन पढ़ाने की आड़ में बनाता था अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता था ये गंदा काम और फिर...
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक गोपालपुर उपरवार गांव में बीते दिनों से एक फेस में हाईवोल्टेज की समस्या थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी। मंगलवार को बिजलीकर्मी हाइवोल्टेज की समस्या को दुरूस्त करने पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि गांव निवासी भगवंता निषाद (35) घर के बाहर पोल से आए विद्युत तार को बिजली विभाग के कर्मचारी दुरूस्त कर रहे थे। इस दौरान अचानक विद्युत पोल से जुड़ा हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया और अपने घर के सामने मौजूद भगवंता उसकी चपेट में आ गया। हाइटेंशन की तार की चपेट में आने से भगवंता बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उसे सीएचसी गोपीगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि काफी दिनों से तार में हाईवोल्टेज की समस्या को लेकर शिकायत की जा रही थी। इसके बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी लापरवाह बने हुए थे। आज जब तार को दुरूस्त करने पहुंचे तो बिना बिजली कनेक्शन काटे ही समस्या को दूर करने में लग गए। जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। भगवंता की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। परिवार में जीविकाेपार्जन करने का एकमात्र सहारा भगवंता परिवार को छोड़कर चला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद पांडेय ने कहा कि परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अधिशासी अभियंता सदर आदित्य पांडेय ने कहा कि गोपालपुर उपरवार गांव में करंट से किसी की मौत का मामला संज्ञान में आया है। मौत कैसे हुई है मामले की जांच कराई जा रही है।
