फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News Flames terrify residents Bag factory gutted loss worth millions

Bhadohi News: आग की लपटें देख सहमे लोग...बैग बनाने वाली फैक्ट्री में सब जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Mon, 03 Nov 2025 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 07:12 PM IST
सार

UP News: गांव में बने बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाकर पुलिस तो पहुंच गई लेकिन एक घंटे बाद दमकल विभाग की टीम आई। तब तक लाखों के सामान जलकर खाक हो चुके थे। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Bhadohi News Flames terrify residents Bag factory gutted loss worth millions
आग को बुझाने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के अईनछ गांव में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से बैग निर्माण करने वाली एक इकाई में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मशीनें, कच्चा माल और तैयार बैग सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


फैक्ट्री मालकिन साइना बानो ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बगल में ही ‘अल्हान बैग’ नाम से छोटी इकाई स्थापित की थी। सोमवार तड़के करीब पांच बजे धुएं की गंध से ग्रामीण जागे तो देखा कि फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठ रही हैं, जिससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाल्टी और मटकों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ देर में ही पूरा परिसर धधकने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को फोन किया गया। अग्निमशन वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। तब तक आग ने फैक्ट्री के अंदर रखी पांच सिलाई मशीनें, रॉ मटेरियल जैसे कपड़ा, जिप, बकल और तैयार बैगों को पूरी तरह नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद पहुंचा दमकल विभाग

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग फैक्ट्री से बाहर नहीं फैल पाई,नहीं तो आसपास के मकान भी खतरे में पड़ जाते। साइना बानो ने बताया कि हमने मेहनत-मजदूरी से यह छोटा कारोबार शुरू किया था। करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। मशीनें, कच्चा माल और ग्राहकों के ऑर्डर का तैयार माल सब जल गया। अब परिवार का गुजारा मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण सामने आया है। बिजली की पुरानी वायरिंग और लोड अधिक होने से हादसा हुआ। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है और पीड़िता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed