फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News Fireworks caused havoc house walls shattered roof collapsed forensic team took samples

Bhadohi News: पटाखे ने मचाई तबाही...मकान की दीवारें चकनाचूर, ढह गई छत; फोरेंसिक टीम ने लिया सैंपल

Thu, 19 Jun 2025 08:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 08:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के नट बस्ती में तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सभी लोगों को हटाया। इसके बाद पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए सैंपल भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Bhadohi News Fireworks caused havoc house walls shattered roof collapsed forensic team took samples
ब्लास्ट के बाद ढह गई छत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के चौरी बाजार की नट बस्ती में गुरुवार को दोपहर में एक मकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवार जमींदोज हो गए। तेज धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों के बाहर निकल आए। कमरे में किसी के न होने से कोई जनहानि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में पटाखे से विस्फोट होने की आशंका जताई गई। घटना के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया। पुलिस के आला अधिकारी से लेकर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। सैंपल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


दानुपट्टी निवासी लल्लू आतिशबाज बाज़ार के नट बस्ती में एक मकान में पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ रहता है। लल्लू और उसका परिवार कालीन कंपनी में मजदूरी का कार्य करते है। सभी लोग रोटहा निवासी खुर्शीद के नट बस्ती में स्थित मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर तेज धमाकों के साथ अचानक ब्लास्ट हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान पीछे हिस्से वाले एक कमरे में धमाका होने से छत और दीवार धराशायी हो गई। खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सिलेंडर फटने की बात कहकर लौट गई। पुलिस को मौके से सिलेंडर नहीं मिला, लेकिन विस्फोटक पदार्थ की महक जरूर आ रही थी। 

प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूछताछ की ओर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। सीओ औराई नरेश कुमार ने भी घटना स्थल का दौरा किया। खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कोई सिलेंडर बरामद नही हुआ है। फॉरेंसिक टीम सैंपल लेकर गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

छह साल पुरानी घटना की याद हुई ताजा
चौरी बाजार की नटबस्ती में गुरुवार को हुए विस्फोट ने एक दशक पुराने रोटहां प्रकरण की याद को ताजा कर दिया। साल 2019 में एक कालीन कंपनी में विस्फोटक सामग्री में विस्फोट हो गया था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के लिए एटीएस जैसे एजेंसी को भी आना पड़ा। नट बस्ती में हुए ब्लास्ट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

बोले अधिकारी
चौरी के नटबस्ती में पटाखे से विस्फोट होने की बात सामने आई है। कमरे में काफी समय से पटाखा रखा गया था। किन कारणाों से विस्फोट हुआ इसकी जांच चल रही है। सैंपल की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - शुभम अग्रवाल, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed