फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News Father who slept with son died under suspicious circumstances body found in another room

Bhadohi News: बेटे के साथ सोए पिता की मौत, दूसरे कमरे में मिली लाश; इस बात की आशंका

Sun, 07 Sep 2025 05:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 05:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में घर के अंदर एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में माैत हो गई। वह अपने बेटे के साथ सोया था। सुबह नहीं मिलने पर बेटे ने खोजबीन शुरू की, तो एक कमरे में उनकी लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Bhadohi News Father who slept with son died under suspicious circumstances body found in another room
जयशंकर दूबे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर गांव में बीती रात संदिग्ध हाल में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। रात को वह अपने बेटे के साथ सोया था। रविवार की सुबह वह चौकी के बीच गिरा पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बगल के एक विद्युत तार के स्पर्श होने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गोपालापुर गांव निवासी जयशंकर दूबे (55) शनिवार की रात में बेटे सूरज के साथ रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सोए थे। सुबह बेटे की नींद खुली तो पिता को चौकी पर न होने पर परेशान हो गया। घर के बाहर जाकर देखा लेकिन वह नहीं दिखे। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

वापस लौटकर कमरे में आया तो उसके पिता जयशंकर चौकी और दीवार के बीच अचेत हालत में पड़े थे। बेटे ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर शोर मचाया। देखते ही देखते घर के लोग और आसपास के ग्रामीण जुट गए। चौकी के बीच फंसे जयशंकर को गामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें हमेशा के लिए थम चुकी थी। 

दूसरे बेटे कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जता रही है कि कमरे में लगे बिजली बोर्ड से एक तार नीचे झूल रहा था। जिससे करंट लग गया होगा। जयशंकर के तीन बेटे हैं। दो बेटे साथ रहते हैं, जबकि तीसरा अपनी बहन के घर पर रहता है।

पिता की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed