{"_id":"5df6777b8ebc3e878e381f89","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns499839211","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार समाज के मंडप में तीन जोड़े हुए एकदूजे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार समाज के मंडप में तीन जोड़े हुए एकदूजे के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को मिर्जापुर रोड स्थित लान में सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तीन जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए साथ जीने-मरने की कसम खाई। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए अधिकारियों और समाज की महिलाओं-पुरुषों की होड़ रही।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने स्वर्णकार समाज के कार्य की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में अकसर देखा जाता है कि गरीब घर केे कन्याओं का विवाह होना बड़ा मुश्किल होता है। सोच बदल दिया जाए तो उनका भी घर-संसार संवर सकता है। भेदभाव की भावना न रख कर समिति, संगठन, स्वयंसेवी संस्था, सभ्रांतजनों को सामूहिक विवाह के लिए तत्पर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने समाज के लोगों और उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवतियां अपने आपको असुरक्षित न समझे, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। स्वर्णकार समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने बताया कि पांच वर्ष से लगातार समिति गरीब कन्याओं का विवाह करा रहा है सहयोग मिलता रहा तो आगे संख्या और बढ़ाई जाएगी। सात फेरे लेने वालों में सुमन संग रवि सेठ, लक्ष्मी संग दीपक सेठ, दीपा सेठ संग शिवा सेठ शामिल रहे। वर-वधू को उपहार स्वरूप सामान आदि भी भेंट किए गए। इस मौके पर संरक्षक बृजलाल सेठ, कन्हैयालाल सेठ, सचिव अरुण सोनी, पप्पू सेठ, बबलू सेठ, रविंद्र सेठ, अंकित सेठ, गोलू सेठ, टमटम सेठ, रवि सेठ, लवकुश सेठ, प्रेम सेठ, राकेश सेठ, राजेश सेठ, बृजेश सेठ आदि रहे।