फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

आईजीआरएस: 103 मामलों में 19 लंबित

Mon, 25 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ और जनसुनवाई के निस्तारण मामले में जिले की पुलिस कागजों में फिलहाल बेहतर होने का दावा कर रही है। रिकॉर्ड बताते हैं कि अक्तूबर में आए 103 मामलों में से 84 का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि 19 लंबित हैं। लंबित प्रकरणों 10 से 15 दिन में उनका निस्तारण न होने पर डिफॉल्टर की श्रेणी में आ जाएंगे। विभाग का कहना है कि तय तिथि पर संबंधित प्रकरण निस्तारित हो जाएंगे।
विज्ञापन

समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर शासन ने आईजीआरएस पोर्टल शुरू किया था। पोर्टल पर आईजीआरएस, जनसुनवाई, मुख्यमंत्री संदर्भित समेत अन्य पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर सीधे शासन स्तर से नजर रखी जाती है। सूबे के मुख्यमंत्री समय-समय पर इस पोर्टल की समीक्षा करते हैं। दफ्तरों में अधिकारी समय से आफिस में बैठ नहीं रहे हैं। इससे शिकायतों के निस्तारण में कर्मचारी भी रुचि नहीं लेते। डिफॉल्टर से बचने के लिए अधिसंख्य विभाग कागजों में ही शिकायतों का निस्तारण कर लेते हैं। पूर्व में कई प्रकरण ऐसे आ भी चुके हैं। पुलिस की जनसुनवाई में इस महीने पुलिस अधीक्षक के पटल पर कुल 103 मामले आए, जिनमें से 84 मामलों का निस्तारण किया गया है। 19 मामले लंबित पड़े हैं। इनका निस्तारण 10 दिसंबर तक कराने का निर्देश दिया गया है। अगर समय पर सभी मामलों का निस्तारण नहीं हो पाएगा तो जिले को डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि जिले में शिकायतों का निस्तारण बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed