फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

मोदी देश के सजग प्रहरी और देवदूत

Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ऊंज/दुर्गागंज ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सजग प्रहरी और देवदूत हैं। उनके नेतृत्व में देश में विकास धरातल पर दिख रहा है। समाज के हर तबके तक विकास पहुंच रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति को समृद्ध बनाना पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ का सपना है।
विज्ञापन

वह रविवार को दशरथपुर गांव में 12 मुख्यमंत्री आवास के भूमिपूजन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दबे कुचले समाज के लिए मुख्यमंत्री की ओर से जो काम किया जा रहा है वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देख कर सुकून मिलता है। उन्होंने दशरथपुर गांव को दो सोलर वाटर पंप तीन सड़क बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना सब कुछ बेकार है। इसलिए ज्ञानपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव में सरकारी स्कूल बनवाया। हर गांव में पक्की सड़कों का निर्माण कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके पूर्व आयोजक ग्राम प्रधान गणेश कुमार पाल ने अंगवस्त्रम भेंट किया और विकास के लिए पत्रक सौंपा। संचालन रविंद्र पाल ने किया। मौके पर सेक्रेटरी संजय सिंह चौहान, लाल साहब यादव, राजितराम यादव, वीर बहादुर सिंह बघेल, बबलू सिंह, शीतला प्रसाद बिंद, जनार्दन ओझा, दशरथ यादव, गब्बर बिंद, देवी प्रसाद यादव आदि रहे। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी और जटाशंकर यादव ने गीतों से सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed