{"_id":"5d6c18008ebc3e017d361fa3","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns4814062200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की स्मृति में रविवार को त्रिभुवनपुर गांव में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पौधरोपण का आगाज किया। उसके बाद जिपं अध्यक्ष काजल यादव, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र ने पांच हजार फलदार, छायादार पौधे रोपे।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वृक्ष से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना करना बेमानी है। आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को बचाना अहम है। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया। उन्होंने आयोजक ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की सराहना की। कहा कि सीएम के मिशन को पूरा करने में वह तन-मन से लगे हैं। जिस स्थान पर पौधे लगे हैं उसे कटीले तार से संरक्षित रखने के लिए कहा। विधायक ने पौधरोपण स्थल संग डीएम और एसपी के आवास पर सोलर पंप स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांच हजार पौधे प्रधानों के सहयोग से रोपा जाएगा। बढ़ते प्रदूषण से हर साल देश में तीन लाख से अधिक लोगों की जान जाती है। उन्होंने भूमाफियाओं की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के जल संचयन, स्वच्छता मिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। स्वच्छता के लिए गावों में 20 से 25 विशेष अत्याधुनिक शौचालय बनवाने की घोषणा की। मौके पर राजितराम यादव, राजाशंकर तिवारी, आशीष सिंह, अमलदार सिंह, ब्रह्मजीत शुक्ला, डीघ प्रमुख नीता स्वर्णकार आदि मौजूद रहीं।