फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

550 करोड़ की बकाएदारी, गुल होगी बिजली

Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। जिले में सरकारी, कामर्शियल और ग्रामीण उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की करीब 550 करोड़ की बकाएदारी है। पॉवर कारपोरेशन की सख्ती के बाद 10 हजार से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पखवारे भर में 15 करोड़ के मुकाबले करीब आठ से 10 लाख की वसूली विभाग की ओर से की गई, जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के ज्ञानपुर विद्युत वितरण उपखंड में एक लाख दो हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 36 हजार 172 उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसी तरह भदोही वितरण खंड में 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं में 24 हजार 230 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर 10 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। ज्ञानपुर उपखंड में 342 करोड़ 39 लाख 92 हजार तो भदोही में 208 करोड़ की बकाएदारी है। करीब एक करोड़ 82 लाख सरकारी विभागों पर भी बकाया है। मार्च से लेकर मई तक सरचार्ज में छूट स्कीम शुरू होने के बाद भी बकाया बिल नहीं जमा किया गया। घाटे में चल रहे पॉवर कारपोरेशन ने बिल न जमा करने वालों पर सख्ती का निर्देश दिया है। ऐसे में विभाग अब कनेक्शन काटने की तैयारी में जुट गया है। जिले के छह नगर पंचायत, नगर पालिका संग 561 ग्रामसभाओं में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सात हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं। बिजली बिल माफ होने की उम्मीद लगा कर बड़ी संख्या में लोग बिजली का बिल नहीं जमा करते। कुछ लोग तो लाइनमैन और जेई की कृपा से भी बिल जमा करने में आनाकानी करते हैं। बाद में पीडी करा कर 20 से 25 हजार का बिजली बिल पांच से सात हजार में निपटा लेते हैं। इससे बकाया बिल वसूली में विभाग को पापड़ बेलना पड़ता है। एक्सईएन ज्ञानपुर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बकाया वसूली के लिए शासन से सख्त निर्देश मिला है। विभाग की ओर से अभियान चला कर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 10 हजार से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची बना कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के हिसाब से वसूली नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed