फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

झूम के बरसे मेघ,हर तरफ पानी ही पानी

Tue, 20 Aug 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। जिले में दूसरे दिन भी मानसून मेहरबान रहा। मंगलवार को सुबह और दोपहर में झमाझम बारिश हुई। इससे हर तरफ पानी ही पानी हो गया। सड़कें कुछ समय के लिए झील बन गईं तो नगर निकायों की व्यवस्था भी पानी में धुल गई। दो दिनों से हो रही बारिश से सूख रही धान की फसलों में हरियाली आ गई।
विज्ञापन

करीब 20 दिनों तक बारिश न होने से लोग सूखे को लेकर आशंकित हो गए। सोमवार को बादल झूम कर बरसे तो लोगों को राहत मिली। रात में रिमझिम बारिश संग मंगलवार को सुबह और दोपहर में एक -एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा पर करीब दो फीट, बालीपुर मार्ग, पुरानी कलेक्ट्रेट, रजिस्ट्री कार्यालय में पानी भर गया। नगरों के निचले हिस्सों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। औराई संवाददाता के अनुसार, सोमवार की रात से रुक- रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाईवे के किनारे जल निकासी की सुविधा न होने से सर्विस लेन जलाशय बन चुका है। कार्यदायी संस्था की ओर से हाईवे के दोनों ओर नाला तो बना दिया गया लेकिन नाले का पानी कहां जाएगा आज तक उसकी व्यवस्था नहीं की गई। सबसे अधिक समस्या हाईवे से तहसील रोड जाने वाले मार्ग पर है। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को एक घंटे की बारिश से सुरियावां नगर का अति व्यस्त बाईपास चौराहे के पास से गल्ला मंडी रोड करीब दो सौ मीटर तक दोनो तरफ पानी भर गया। जल निकासी न होने से कई दिनों तक पानी भरा होने से व्यापार प्रभावित होता है। अतहर अली, जतन गुप्ता आदि ने नगर पंचायत से स्थायी पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। दो दिनों से हो रही बारिश से सूख रही धान की फसलों को संजीवनी मिल गई। खेतों में पानी होने से फसलों में हरियाली आ गई। इसको लेकर किसान काफी खुश हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह की माने तो दो दिनों में करीब 70 मिमी बारिश हुई। अब तक 425 मिमी बारिश हुई है जबकि 526 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। वर्तमान समय के लक्ष्य से अभी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed