फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

असलहा प्रकरण: खाकी के कारनामे में छेद ही छेद

Mon, 29 Jul 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। औराई कोतवाली क्षेत्र के दवनपुर गांव में शनिवार शाम को पुलिस की छापेमारी में एक कपड़े की दुकान से हुई असलहों की बरामदगी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। प्रकरण में पुलिस के अचानक पहुंचने और एक डिब्बे से असलहों की बरामदगी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े पांच बजे सूक्खू पाल के कपड़े की दुकान पर कोतवाली प्रभारी पहुंचे और तीन असलहे और कारतूस की बरामदगी की। दुकान से 60 साल के सूक्खू पाल को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री इंद्रदेव पाल संग धनगर समाज के कई नेता परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंचे और घटना को साजिश बताया। कहा कि गांव के एक व्यक्ति के इशारे पर यह कार्रवाई की गई। जिस मिठाई के पैकेट से असलहे बरामद हुए उसमें उस व्यक्ति के परिवार के कुछ लोगों के नाम लिखे थे। पुलिस निष्पक्ष जांच करें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र कुमार ने कहा कि कोई भी आरोपी जब पकड़ा जाता है तो खुद को निर्दोष बताता है। हर बिंदु पर गहनता से छानबीन की जा रही है। कोई भी निर्दोष मामले में नहीं फंसेगा। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed