{"_id":"67d97fcda333e1bfdb04bdc1","slug":"bhadohi-mp-raised-the-demand-for-construction-of-railway-underpass-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : सांसद ने रेलवे अंडरपास बनाए जाने की उठाई मांग, बोले अंडरपास न होने से होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : सांसद ने रेलवे अंडरपास बनाए जाने की उठाई मांग, बोले अंडरपास न होने से होती है परेशानी
Tue, 18 Mar 2025 07:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:45 PM IST
सार
भदोही सांसद ने लोकसभा में बोलते हुए रेलवे अंडरपास को बनाए जाने की मांग उठाई है। इन्होंने कहा कि अंडरपास न होने से जनता को परेशानी हो रही है और दस किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस सुविधा से राह आसान होगी।
विज्ञापन
डॉ. विनोद बिंद सांसद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सोमवार को लोकसभा सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा के विभिन्न इलाकों में अंडरपास की मांग को उठाया। बताया कि जिले के कई गांवों में अंडरपास बनाए जाने की आवश्यकता है। अंडरपास या फाटक न होने से लोगों को अपनी खेती-बारी जैसे कार्यों के लिए आठ से 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है।
विज्ञापन
सांसद ने जिले में रेलवे से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया है। बताया कि लोकसभा क्षेत्र के ठठा, रामपुर, उग्रसेनपुर, बरौत, मुख्यछिड़ी, लक्षागृह, सैदाबाद, सराय कंसराय, हरदुआ, बेल्हा बांध, भोगवरा में अंडरपास की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में अंडरपास के निर्माण से कई हजार लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन
कहा कि भदोही जिला चारों तरफ से रेलवे से घिरा हुआ है। दो रेलखंड कई गांवों से होकर गुजरे हैं। जिससे गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने रेलमंत्री से मांग किया कि गांवों में अंडरपास की व्यवस्था की जाए। जिससे आवागमन सुलभ हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली की भी प्रशंसा की। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। जिसकी देश के साथ विदेशों में भी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन