{"_id":"60f855768ebc3efbe17514d0","slug":"bhadohi-money-bakrid-with-aqeedat-prayed-for-peace-in-the-country-bhadohi-news-vns601711155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः अकीदत के साथ मनी बकरीद, मुल्क में अमन चैन की दुआ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः अकीदत के साथ मनी बकरीद, मुल्क में अमन चैन की दुआ की
विज्ञापन
बकरीद पर गोपीगंज के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। संवाद
- फोटो : BHADOHI
भदोही में त्याग, बलिदान और समर्पण का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी अकीदत से मनाया गया। भदोही नगर, गोपीगंज, ज्ञानपुर समेत ग्रामीण अंचलों के मस्जिदों व घरों में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। कोरोना महामारी को देखते हुए लोग सतर्क रहे और नमाज के बाद गले मिलने से परहेज किया। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी दी। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों में पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही।
लालानगर: नए परिधान में सजधज कर निकले लोगों ने अपने आसपास मस्जिदों में नमाज अदा की। गिराई स्थित ईदगाह पर हाफिज अनीसुल कादरी व फूलबाग में ईदगाह पर हाफिज गुलाम मुर्तुजा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ाया। समाजसेवी सरवर खां समेत अन्य ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। गोपीगंज नगर में ईदगाह व मस्जिद से नमाज अदा कर निकले लोगों ने नगर के प्रसिद्ध बरा का खूब आनंद लिया। इस दौरान एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। नमाज के दौरान लल्लू, ऐनुलहक, बाबा हाफिज, मोनिस खां, मुमताज हाशमी, डॉ. एनए खां, अच्छू खां, राजू रहे।
ज्ञानपुर में बकरीद पर लोगों में उत्साह दिखा। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ ही जानवरों की कुर्बानी दी। मित्रों के साथ लोग देर रात तक दावतों में शिरकत करते रहे। कस्बे में खान-पान, खिलौने, गुब्बारों आदि की दुकानें भी सजी रहीं।
विज्ञापन
इसके अलावा जनपद के खमरिया, सुरियावां, घोसिया, जंगीगंज, सूफीनगर, दरवांसी, चौरी, परसीपुर समेत छोटे बड़े बाजारों में भी बकरीद अकीदत से मनाई गई। जगह जगह स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।
भदोही शहर में नहीं खुले ईदगाहों के ताले
लगातार दूसरे वर्ष बकरीद पर भदोही नगर, नईबाजार में ईदगाहों के ताले नहीं खुले। प्रशासन द्वारा केवल मस्जिदों और घरों में नमाज अदा करने के फरमान का समर्थन करते रूयते हेलाल कमेटी ने लोगों से गुजारिश की थी कि मस्जिदों या घरों पर ही नमाज अदा करें। कमेटी ने नमाज के लिए सुबह 6 से 11 बजे तक का समय सबसे उपयुक्त बताया था। लोगों ने बस्तियों में जाकर तबर्रुख तकसीम की। इस दौरान कहीं लोगों ने सेंवइयों और फलों का आनंद लिया तो कहीं सेवई व भोजन का दौर चला। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा और सीओ प्रयांक जैन ने भी लोगों को पर्व की बधाई दी। कोतवाल विजय प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी प्रवीण शेखर सुरक्षा में तैनात रहे।
डीएम एसपी ने दी बधाई
सुबह 10 बजे तक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह भदोही पहुंच गए थे। अधिकारियों ने अजिमुल्लाह चौराहे पर लोगों को बकरीद की बधाई दी। इस दौरान संभ्रांत लोगों के साथ खुशियों में शरीक हुए।