Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Half Marathon will be attended by 1,000 runners on 28th

Bhadohi News: भदोही हाॅफ मैराथन 28 को 1 हजार धावक होंगे शामिल

Mon, 09 Feb 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi Half Marathon will be attended by 1,000 runners on 28th
जिले में 12वीं भदोही हाॅफ मैराथन 28 फरवरी को होगा। इसमें केन्या, नाइजीरिया सहित पांच देशों के एक हजार धावक शामिल होंगे।
विज्ञापन

हाफ मैराथन जंगीगंज के धनतुलसी से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर तक होगा। आयोजन समिति के मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि 2014 से हाॅफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से हर बार इसका थीम तय होता है। इस बार रन फार मां रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को सुबह सात बजे से करीब 21 किमी मैराथन की शुरुआत होगी। इसमें देश-विदेश के एक हजार धावकों के आने की संभावना है। धावक पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9118211211, 8400030031, 9532110077 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 71 हजार, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार, तृतीय पुरस्कार 21 हजार निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त विशेष और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विजेताओं का अभिनंदन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed