फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Dhaba worker dies in road accident, police case registered and investigation underway

भदोही: सड़क हादसे में ढाबा पर काम करने वाले की मौत, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Sun, 19 Dec 2021 10:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Dhaba worker dies in road accident, police case registered and investigation underway
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : फाइल
भदोही के औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में ढाबा कर्मी विशाखा सिंह (55) निवासी नादन पेशवा, मोहाली, सीतापुर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढाबा संचालक गुरसेवक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ढाबा संचालक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ढाबा पर काम करने वाले विशाखा सिंह काफी दिनों से कार्यरत थे। शनिवार की रात में किसी कार्यवश राजमार्ग को पार कर दक्षिणी लेन की ओर गए थे, जहां से लौटते समय प्रयागराज की ओर से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed