Bhadohi Corona Update: जिले में 13 और मिले पॉजिटिव, 1100 के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में सोमवार को कोरोना के 13 संक्रमित मरीज फिर मिले। इनमें से तीन मरीज बनारस और जौनपुर जिलों के रहने वाले हैं। यहां जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उन्हें उनके जिले में रेफर कर चुका है।
सीएमओ भदोही ने इस बाबत दोनों जिलों के सीएमओ को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। इसलिए भदोही जिले के कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में 10 मरीज ही जुड़े हैं। इससे अब तक के कुल संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 1095 हो चुकी है।
कोराना वायरस का संक्रमण जिले में थम नहीं रहा है। शासन के गाइडलाइन का पालन न करने से संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में 13 मरीज मिले। इसमें अभोली के मतेथू में वृद्ध, सदौपुर में युवक, गोपीगंज के आजाद नगर में अधेड़, गड़ेरियापुर में युवक और अधेड़ समेत चार, नई बाजार भदोही में महिला और रजपुरा के फेस दो में महिला भी संक्रमित मिली।
तीन अन्य संक्रमितों में दो वाराणसी और एक जौनपुर के जिले के रहने वाले हैं। तीनों ने भदोही जिले में जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित जिले के सीएमओ को अवगत कराया गया। गड़ेरियापुर में एक साथ चार संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संक्रमित मिले लोगों के आइसोलेशन और देखभाल के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है।
उधर माय होम इंडिया भदोही यूनिट और सीएचसी सुरियावां की ओर से गड़ेरियापुर में लगातार दूसरे दिन भी शिविर लगाकर लोगों के स्वैब की जांच की गई। गडेरियापुर बाजार के एसआरजे पब्लिक स्कूल में डॉ. आरबी पाठक के नेतृत्व में 370 स्वैब और एंटीजन जांच कराया गया।