फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi came from Mumbai, youth got corona positive

मुंबई से भदोही आया युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, पिता के अंतिम संस्कार के बाद लौटा गांव

Wed, 10 Jun 2020 10:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi came from Mumbai, youth got corona positive
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के डीघ विकास खंड के मदनपुर गांव में मुंबई से पिता का अंतिम संस्कार कर लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। उसकी जांच मुंबई में हुई थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने युवक को एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कोइरौना एसके राय ने गांव सील करा दिया। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को आइसालेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जब हमारे यहां के पोर्टल पर उसका नाम आएगा, तब उसे जिले के रिकार्ड में शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


छह जून को गांव निवासी एक व्यवसायी (65) का मुंबई में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार कर उनका 36 वर्षीय पुत्र परिवार के साथ बुधवार को गांव आ गया। पूर्व प्रधान सुभाष पांडेय ने बताया कि पिता की मौत के बाद पूरे परिवार का स्वैब जांच भेजा गया था। शाम को आई रिपोर्ट में युवक पाजिटिव निकला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवार वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed