फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Arms with criminal image tightened, licenses of 100 people including Deegh block chief will be canceled

भदोही: आपराधिक छवि वाले असलहाधारियों पर कसा शिकंजा , डीघ ब्लॉक प्रमुख समेत 100 लोगों के असलहों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Sun, 19 Dec 2021 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Arms with criminal image tightened, licenses of 100 people including Deegh block chief will be canceled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भदोही के ज्ञानपुर में विधायक विजय मिश्र के भतीजे और डीघ के ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र सहित 100 लोगों के असलहों के लाइसेंस निरस्त होंगे। इसकी प्रक्रिया पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है। सप्ताह भर पूर्व डीएम ने विधायक के करीबी समेत 51 लोगों का लाइसेंस निरस्त किया था। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने ब्लॉक प्रमुख संग आपराधिक छवि वाले 100 लोगों के असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन सख्त हो गया है। आपराधिक छवि वालों के नाम जारी असलहा लाइसेंस को निरस्त करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इनके अलावा आपराधिक छवि वालों के परिवार और परिचितों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी तैयारी है। उन्होंने बताया कि डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र सहित 100 ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि वाराणसी की एक गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले दिनों ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed