फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi, a lotus feeding in Aaii, the victory of victory in Gyanpur

भदोही, औराई में कमल खिला, ज्ञानपुर में विजय की जय

Sun, 12 Mar 2017 01:58 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 12 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi, a lotus feeding in Aaii, the victory of victory in Gyanpur
प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर हाथरस में जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
 विधानसभा चुनाव में मोदी लहर से भदोही जिला भी अछूता नहीं रहा। लंबे समय बाद जिले की दो सीटों भदोही और औराई सुरक्षित पर भाजपा का कब्जा हो गया। जबकि एकमात्र ज्ञानपुर सीट बाहुबली विधायक विजय मिश्र के नाम रही। इसके साथ ही पिछले कई सालों के सूखे को भाजपा ने खत्म कर दिया। भदोही में भाजपा के रवींद्र नाथ त्रिपाठी और औराई में दीनानाथ भाष्कर के सिर जीत का सेहरा बंधा।
विज्ञापन

जिले की तीन विधानसभाओं में इस बार न तो अखिलेश-राहुल का साथ लोगों को पसंद आया ना ही हाथी की चाल। मोदी के इफेक्ट में जिले की दो सीटों पर कमल खिलता गया। सबसे पहले औराई के मैदान में भाग्य आजमा रहे दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। 26 राउंड की मतगणना के बाद औराई से भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर को जीत मिली। उन्होंने निकटतक प्रतिद्वंद्वी सपा-कांग्रेस की मधुबाला पासी को 19807 मतों से हराया। भाष्कर को 83237 वोट मिले। जबकि मधुबाला को 63430 मत मिले। यहां तीसरे नंबर पर बसपा के बैजनाथ गौतम रहे। गौतम को 48995 मत मिले। बैजनाथ गौतम पिछले चुनाव का सेकंड रनरअप का स्थान भी हासिल नहीं कर सके। औराई में 3500 वोट प्राप्त कर निषाद के प्रत्याशी सुरेश पासी चौथे स्थान पर रहे। ज्ञानपुर में विधायक विजय मिश्र एक बार फिर सिरमौर साबित हुए। 28 चक्रों की मतगणना के बाद उन्होंने निषाद के टिकट पर जिले की सभी विधानसभाओं में सबसे बड़ी जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के महेंद्र बिंद को उन्होंने 20148 मतों से परास्त किया। महेंद्र को 46151 मत मिले। ज्ञानपुर में तीसरे स्थान पर बसपा के राजेश यादव 44243 मत प्राप्त कर रहे। सपा के रामरति बिंद चौथे स्थान पर रहे। उन्हें 39049 मत मिले। ज्ञानपुर में 16 प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश की थी। यहां चार प्रत्याशियों के अलावा सभी की जमानत जब्त हो गई। भदोही विधानसभा का मुकाबला सबसे रोचक रहा। वोटों की गिनती को लेकर लंबी गहमागहमी के बाद रात करीब आठ बजे भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने कांटे के मुकाबले में सपा के जाहिद बेग को 1139 मतों से हरा दिया। रवींद्र को 79519 मत मिले, जबकि सपा के जाहिद बेग को 78414 वोट मिले। यहां तीसरे नंबर पर बसपा के रंगनाथ मिश्र रहे। रंगनाथ को 56555 वोट मिले। यहां 31 राउंड की मतगणना में 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। देर रात करीब साढ़े आठ बजे प्रशासन ने भदोही विस के विजेता रवींद्र नाथ त्रिपाठी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed