फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: A 12 feet long python was seen in the village, villagers were scared, the forest department team caug

Bhadohi: गांव में दिखा 12 फीट का अजगर, ग्रामीण सहमें, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Sun, 29 Sep 2024 08:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 08:33 PM IST
सार

भदोही के नगरदह गांव में 12 फीट का अजगर दिखने से ग्रामीणों में हडकंप मच गया । सहमें गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन्य जीव के गांव में देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
Bhadohi: A 12 feet long python was seen in the village, villagers were scared, the forest department team caug
वन्यजीव को पकड़ती वन विभाग की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर के नगरदह गांव में रविवार की सुबह 12 फीट का अजगर गांव में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गंगा के तटवर्ती गांव में अक्सर अजगर निकलने की बात सामने आती है। नगरदह गांव निवासी संजय श्रीवास्तव के घर के पीछे भारी भरकम अजगर उस वक्त नजर आया जब परिवार की एक महिला शौच के लिए सुबह निकली। अजगर देखते ही महिला चीखते हुए घर की तरफ भागी।
विज्ञापन


खबर सुनते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग को सूचना दी गई। सुबह करीब नौ बजे औराई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया। औराई रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि अजगर करीब 35 किलो वजनी और 12 फीट लंबा था। उसका रेस्क्यू कर मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed