{"_id":"60f813598ebc3e736c216fdf","slug":"bhadohi-170-new-patients-found-in-communicable-diseases-campaign-eight-children-were-found-undernourished-bhadohi-news-vns6016008185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः संचारी रोग अभियान में मिले 170 नए मरीज, आठ बच्चे मिले अतिकुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः संचारी रोग अभियान में मिले 170 नए मरीज, आठ बच्चे मिले अतिकुपोषित
विज्ञापन
संचारी रोग अभियान के तहत भदोही जनपद में चलाए जा रहे दस्तक अभियान में टीम ने 6807 घरों में स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न रोगों से ग्रसित 170 नए मरीज मिले हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।
भदोही के जिला मलेरिया अधिकारी राजआसरे पाल ने बताया कि अभियान के तहत एक जुलाई से जिलेभर में डोर टू डोर दस्तक दी जा रही है। इसके बाद 12 जुलाई से लेकर अब तक आशा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 6807 घरों में स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 69 बुखार के मरीज, 44 सर्दी जुकाम के मरीज, आठ टीबी के मरीज, 49 कुपोषित बच्चे मिले है। इसमें आठ बच्चे अतिकुपोषित हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान में क्षय रोगियों के साथ मलेरिया, टायफाइड, बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, कुपोषित बच्चे आदि के मरीज खोजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका परीक्षण कर रही है।
आसपास पानी जमा न होने दें
जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया समेत अन्य प्रकार के बुखार फैलते हैं। ऐसे में जरूरी है कि घरों के आसपास पानी का जमाव न होने दें। घरों में भी कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार अच्छे से साफ करें। यदि कहीं मच्छरों के लार्वा पनपते हैं तो उन्हें नष्ट कर दें। 25 जुलाई तक यह अभियान चलेगा जिसमें 1355 आशाओं को लगाया गया है।