{"_id":"5e1232328ebc3e87c80fb4fb","slug":"bhadhoi-news-bhadohi-news-vns503576964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में जुलूस निकाल कर किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में जुलूस निकाल कर किया जागरुक
विज्ञापन
सुरियावां/गोपीगंज/चौरी। नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में रविवार को सुरियावां, चौरी और जगन्नाथपुर में जुलूस निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया। सभी से कहा गया कि विपक्ष इस बिल को लेकर भ्रम फैला रहा है। उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है।
सुरियावां में एबीवीपी के संयोजक शुभम कौशल के नेतृत्व में नगर भ्रमण कर कहा कि सरकार ने जो कानून लागू किया है वह नागरिकता देने के लिए है न की लेन के लिए। विपक्षी वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू- मुस्लिम को लड़ाने का काम कर रही है। बिल लागू कर भाजपा सरकार ने अच्छा कार्य किया है जो ऐतिहासिक फैसला भी है। सभी ने भारत माता की जय का नारा लगाया। इस मौके पर राहुल विश्वकर्मा, अमन सिंह, लक्ष्मण बिंद, आलोक तिवारी आदि शामिल रहे। गोपीगंज के जगन्नाथपुर में भाजपा मंडल ने जुलूस निकाल आधा दर्जन गांवों में नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी दी। इस मौके पर संजीव कुमार सिंह, गुलाबधर बिंद, आसाराम तिवारी, संजीव सिंह, नीरज सिंह, कमलेश सिंह, विकास तिवारी, कृष्ण प्रकाश मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अभिषेक पांडेय, शिव विजय पाठक, संगमलाल पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपाजन शामिल रहे। चौरी के ब्रह्माश्रम स्थित राम जानकी मंदिर में भाजपा की ओर से चालाए जा रहे जागरूकता अभियानमें एनआरसी और सीएए को लेकर लोगो जागरूक किया गया । जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सीएए और एनआरसी से किसी की नागरिकता छीनी नही जाएगी। उन्होंने कहा विपक्ष की ओर से देश की जनता को भृमित किया जा रहा है। जिससे लोगो सड़को पर आकर हिंसा कर रहे है। आर्थिक प्रकोष्ठ के काशी प्रांत सह संयोजक अनिल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, ओमप्रकाश, गोवर्धन राय, शिवशंकर दुबे, सर्वेश पाल, श्याम बिहारी पटेल, संदेश योगी, विनीत बरनवाल, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह, पंकज सिंह, अजय दुबे आदि रहे।