फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi news

गलन भरी हवा ने बढाई ठंड, दो की मौत

Mon, 06 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhadhoi news
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया। शीतलहरी चलने से गलन भरी ठंड बढ़ गई है। भीषण ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की मार से यातायात बेजार हो चुका है। जिससे कई ट्रेने समय से विलंबित चल रही है। ठंड से एक महिला समेत दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हुई ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी से गलन में इजाफा हो चुका है। रविवार भोर से ही छाया कोहरा दोपहर करीब दो बजे के बाद छंटा। बादलों के बीच हल्की धूप मिली तो लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन शाम ढलने से पूर्व एक भी पछुआ हवाएं ठंड का एहसास दिलाने लगी। न्यूनतम पारा नौ डिग्री जबकि अधिकतम 17 के करीब रहा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे दिखे। रविवार का दिन होने से सड़कों पर शाम को सन्नाटा पसर गया। ठंड की चपेट में आने से थानीपुर गांव निवासी स्मिता सरोज (32) की मौत हो गई। बताया जाता है कि शीत लगने से वह बीमार हो गई। घर वालों ने देशी दवा देकर उपचार करना चाहा। तबियत अधिक बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह भदोही नगर से सटे कंसरायपुर निवासी मोहन लाल यादव (38) पुत्र लोलारख की ठंड से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को ज्ञानपुर में दवा लिए लेकिन रविवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed